: नकली सोना गिरवी रख बैंकों से लिया लाखों का लोन
Fri, Oct 13, 2023
कोरबा.
जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली सोना खपाने वाले मिर्जापुर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनका एक सदस्य कोरबा के नॉनबिर्रा का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरोह के कब्जे से नकली सोने से बना हुआ कुछ सामान जब्त किया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्जापुर जिले से संबंधित नकली सोना वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है।
बड़े कारनामे को अंजाम देने से पहले सीएसईबी चौकी पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ लिया। मुनव्वर, अभिनव और उसका एक साथी इस मामले में शामिल हैं। उनके पास से पुलिस ने नकली सोने की चूड़ियां और अन्य सामान जब्त किया है। बस स्टैंड क्षेत्र में नए शिकार की खोज के दौरान पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया गया कि चांदी से बने सामान पर गोल्ड कोटिंग की गई थी। सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि चुनाव के मध्य नजर टीपी नगर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इस दौरान बाइक सवार एक युवक के पास से थैली में सोना चांदी के जेवरात मिले। इसके बारे में पूछताछ किए जाने पर संदिग्ध लगा और जांच के लिए चौकी लाया गया। जहां पूछताछ पर पता चला कि उसके दो अन्य साथी भी हैं, जिन्हें मुखबीर की सूचना पर पकड़ा गया।
पकड़े गए तीनों आरोपी मिर्जापुर के रहने वाले हैं, पुलिस को संदेह हुआ और उसे सोने की जांच कराई गई नकली सोना निकला। जिस पर और भी पूछताछ की गई तो बैंक से गोल्ड लोन लेकर जा रहे थे और कुछ नकली सोने को ज्वेलर्स दुकान पर खपाने जा रहे थे। पुलिस को इस तरह की जानकारी मिली है कि गिरोह के द्वारा नकली सोना को एचडीएफसी कोसाबादी ब्रांच में गिरवी रखकर लोन लिया गया है। अगर ऐसी रिपोर्ट वहां से होती है तो अगली कार्रवाई की जाएगी।
: बाइक सवारों के ऊपर गिरा चावल से भरा ट्रक
Fri, Oct 13, 2023
जगदलपुर.
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक चावल बोरी से लदी होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवकों के ऊपर जा पलटा। इस हादसे में दोनों युवकों की दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। शवों को घंटो की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की आनंद ढाबा के पास दो युवक एक बाइक में बैठकर चर्चा कर रहे थे कि तभी आड़ावाल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक जिसमे चावल भरे होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई, इस घटना में दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए, घटना के तत्काल बाद ही आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस टीम व नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने पूरा चावल को वहां से हटाए और ट्रक के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला। घटना के बाद से जहां ट्रक चालक व परिचालक दोनों मौके से भाग निकले। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्ट्मार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही मृतकों के परिजनों की जानकारी लेने में जुट गई थी।
: 15 अक्टूबर को प्रत्याशियों की पहली सूची होगी जारी
Fri, Oct 13, 2023
रायपुर
चुनावी रणभेरी बजने के चार दिन हो चुके हैं और कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हो पायी है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली से सूची को लेकर जो बयान जारी किया है उसके अनुसार 15 अक्टूबर को पहली सूची जारी होगी ऐसे में घोषित प्रत्याशियों के पास अपने क्षेत्र में संपर्क के लिये 21 दिन होगें।
अलबत्ता कांग्रेस अपने पिछले जीते हुए प्रत्याशियों को बदलने जा रही उनकी अटकलों से कांग्रेस की राजनीति गर्माई हुई है। जिन 23 विधायकों की टिकिट कटने की संभावनाएं जताई जा रही है उनमें इन विधायकों के 1.विनय जायसवाल, मनेंद्रगढ़2.गुरुदयाल बंजारे, नवागढ़ 3.शकुंतला साहू, कसडोल4.चंद्रदेव राय,बिलाईगढ 5.राजमन बेंजाम, चित्रकोट 6 ममता चंद्राकर, पंडरिया 7.शिशुपाल शोरी, कांकेर 8.रश्मि सिंह, तखतपुर 9.प्रेमसाय टेकाम, प्रतापुपर 10.कुलदीप जुनेजा, रायपुर उत्तर 11. भुनेश्वर बघेल, डोंगरगढ़ 12. रेखचंद जैन, जगदलपुर 50त्न13. वृहस्पत सिंह, रामानुजगंज 50त्न 14 किस्मतलाल नंद, सरायपाली 15. प्रकाश नायक, रायगढ़ 16. देवती कर्मा, दंतेवाड़ा (परिवार से) 17. मोहित केरकेट्टा, पाली तानखार 18 विनोद चंद्राकर, महासमुंद 50त्न 19. रामपुकर सिंह,पत्थलगांव 20. खेलसाय सिंह, प्रेमनगर 21. स्र मिंज, कुनकुरी 22. कुंवर निषाद, गुंडरदेही 23. चक्रधर सिदार, लैलूंगा के नाम उभरकर सामने आये हैं।