: चुनाव कंट्रोल रूम के प्रभारी की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने को सौंपी
Fri, Oct 13, 2023
रायपुर
भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश में चुनाव संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया है ,जिसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण समिति चुनाव कंट्रोल रूम के प्रभारी की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने को सौंपी गयी है,उपासने के सहयोगी के रूप में प्रदेश मंत्री रामु रोहरा व प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अवधेश जैन होंगे।उपासने ने तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी प्रदेश कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में अपनी टीम के साथ संभाल ली है।
: रायपुर शहर मुक्कड़ व पॉलीथिन मुक्त हो : ग्रीन आर्मी
Fri, Oct 13, 2023
रायपुर
ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा शहर को प्रदूषण रहित स्वच्छ रखने के उद्देश्य से वृंदावन हॉल में एक वृहद विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ब्राउन विंग चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि शहर में जगह-जगह मुक्कड़ के माध्यम से डस्टबिन समझ कर लोग कहीं पर भी कचरा फेंक दे रहे हैं, हमारा रायपुर मुक्कड़ मुक्त एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त हो ताकि प्रदूषण से हम सब दूर रहें व कई तरह की बीमारियों से बच सके।
इस अवसर पर ग्रीन आर्मी के संस्थापक अमिताभ दुबे ने कहा कि हमें समाज, शासन प्रशासन को जागरूक करने के साथ ही व्यक्तिगत जागरुकता जरूरी है। इसके लिए हम एक व्यापक रणनीति बना रहे हैं और उसे पर लगातार कार्य करेंगे जैसे कि प्रत्येक महीने विचार गोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें समस्या जानने के बाद उसका निदान किया जाएगा व्यक्तिगत स्तर पर खुले में कचरा नहीं फेंकने एवं पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया गया। चेयरमैन मोहन वल्यार्नी ने ग्रीन आर्मी के द्वारा चार विंग बनाकर जल संरक्षण वृक्षारोपण प्लास्टिक से मुक्ति प्रदूषण मुक्त शहर पर जोर दिया। व्हाइट विंग चेयरमैन गुरदीप टुटेजा ने सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता और मनुष्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, स्वच्छ रायपुर के लिए अपनी बात रखी।
विचार संगोष्ठी में शहर के 15 प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार रखें और इस समस्या से निजात पाने के लिए स्थाई समाधान बताएं। प्रीति सिंग ने लोगों के द्वारा रेलवे में फैलाई जा रहे गंदगी पर चिंता व्यक्त की, सी. एल.दूबे ने मुक्कड़ मुक्त एवं प्लास्टिक और ई कचरा के ऊपर विशेष रूप से चिंता करते हुए दूर करने पर जोर दिया। हितेंद्र साहू ने कहा कि इच्छा तो सबका है केवल इरादा की कमी है हमें इस विषय में चिंता नहीं चिंतन की जरूरत है।
: भाजपा ने बनाए चुनावी कार्यक्रम प्रभारी
Thu, Oct 12, 2023
रायपुर.
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रैलियों को लेकर अलग- अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम प्रभारी -
जगत प्रकाश नड्डा -
1. श्री अनुराग सिंह देव
9425580100, 9575315131
2. श्री राजेश पाण्डे
9424201494
3. श्रीमती विभा अवस्थी
9302722866
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी -
1. श्री भूपेन्द्र सवन्नी
9993227000, 9425219009
2. श्री शंकर अग्रवाल
7000940300, 9926104757
3. श्रीमती किरण बघेल
9754004130
अमित शाह -
1. श्री संजय श्रीवास्तव
9425203636, 6260162090
2. श्री संजू नारायण सिंह ठाकुर
9303002220, 9300610928
3. श्रीमती संध्या तिवारी
7987902991
वहीँ, छत्तीसगढ़ में सात नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होना है, समय कम है, फिर भी कांग्रेस शुभ मुर्हूत का इंतजार कर रही है। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि नवरात्र के पहले दिन सूची जारी की जा सकती है। अभी पितृ पक्ष चल रहा है। ऐसे में कोई लिस्ट जारी करना शुभ नहीं होगा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सूची जारी करने के पीछे हो सकता है कि कांग्रेस की कोई रणनीति हो। अगर पार्टी नवरात्र में उम्मीदवार घोषित करती है तो यह पार्टी का हिंदुत्व कार्ड साबित होगा। पार्टी इस बहाने से यह भी बताने की कोशिश कर रही है कि वह शास्त्रों और नक्षत्रों के साथ साथ धार्मिक मान्यताओं पर भी विश्वास करती है। नवरात्र से महिला वोटर्स को साधने की कोशिश होगी। यह दांव भाजपा पर भारी पड़ सकता है। शास्त्रों में अश्विन मास के कृष्ण पक्ष को पितृों को समर्पित किया गया है। यहीं वजह है कि इन 15 दिनों में देवकार्य नहीं किए जाते है। लेकिन 15 अक्तूबर को नवरात्र शुरु हो रहे है। इन दिन पदम योग भी है। जो राजनीतिक दृष्टि से बहुत ही शुभ होता है।