: विधानसभा में खाद्यान्न योजना में अनियमितता का मामला उठा
Fri, Jul 21, 2023
रायपुर।
विधानसभा में गुरुवार को खाद्यान्न योजना में अनियमितता का मामला उठा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह द्वारा विधानसभा में पूछे गये प्रश्न का जवाब देते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विधानसभा में बताया कि राज्य शासन को बदनाम करने के लिए मनगढंत आरोप लगाया गया है।
डॉ रमन सिंह द्वारा प्रेषित पत्र के पूर्व में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय को दो पत्र लिखे उसमें 12 अप्रैल 2023 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत माह अप्रैल 2020 से दिसंबर 2022 तक कुल 33 माह के हिसाब से केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को 38 लाख टन चावल का आबंटन देना बताया जबकि केन्द्र सरकार से 28 माह के लिए 28.10 लाख टन चावल का आवंटन प्राप्त हुआ है। डॉ. रमन सिंह द्वारा प्रेषित पत्र पर केन्द्र द्वारा जांच में भी असत्य पाया गया है, और इस तरह से आरोप पूरी तरह मिथ्या / मनगढंत व राजनीति से प्रेरित साबित होता है।
: प्रदेश में 1.08 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब, 2.82 लाख ट्यूबलाइट और 65,097 पंखे वितरित
Fri, Jul 21, 2023
रायपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5 जनवरी 2015 को सभी के लिए किफायती एलईडी द्वारा उन्नत ज्योति (उजाला) योजना का शुभारम्भ किया। देखते ही देखते अल्प अवधि में हीयह कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा गैर-सब्सिडी प्राप्त स्वदेशी प्रकाश कार्यक्रम बन गया, जो महंगी बिजली और अदक्ष प्रकाश व्यवस्था के कारणहोने वाली उच्च उत्सर्जन की समस्याओं का समाधान करता है। इस योजना के तहत, पारंपरिक और अक्षम संस्करणों के प्रतिस्थापन के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब, एलईडी ट्यूब लाइट और ऊर्जा-कुशल पंखे प्रदान किए जा रहे हैं।
उजाला, एलईडी बल्ब की खुदरा कीमत 300-350 रुपये प्रति बल्ब से घटाकर 70-80 रुपये प्रति बल्ब करने में सफल रहाहै। सबके लिये सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के अलावा, कार्यक्रम की बदौलत बड़े पैमाने पर ऊर्जा में भारी बचत भी हुई है। उजाला कार्यक्रम के अंतर्गत 18 जुलाई 2023 तक,36.86 करोड़ एलईडीबल्ब, 72.18 लाख ट्यूबलाइट और 23.59 लाखसे अधिक पंखे पूरे भारत में वितरित किये जा चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उजाला कार्यक्रम के संचालन से बड़ा परिवर्तन आया है। एलईडी बल्बों की वजह से लोगों को अपने महँगी बिजली के बिलों को कम करने में मदद मिल रही है। यही नहीं, आर्थिक बचत होने से लोगों के जीवन स्तर मेंसुधार हो रहा है और सभी के लिए ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ रही है। उजाला कार्यक्रम के तहत (17 जुलाई, 2023 तक) 1.08 करोड़ एलईडी बल्ब, 2.82 लाख ट्यूब लाइट और 65,097 ऊर्जा-कुशल पंखे समूचे छत्तीसगढ़ में वितरित जा चुके है। परिणाम स्वरूप, प्रदेश में प्रति वर्ष 1,423 की ऊर्जा बचत और 568 करोड़ रुपये की लागत बचत हो रही है।
: आज सुबह से 22 की रात तक बंद रहेगा परसदा गेट
Fri, Jul 21, 2023
रायपुर।
रायपुर रेल मंडल के परसदा फाटक सरोना – कुम्हारी स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक कमाक 429 (परसदा) के मध्य अप लाइन किमी. 840/1- 3) परसदा गेट पर रेलवे के आवश्यक एवं विशेष मरम्मत का कार्य 21 जुलाई को शाम 20:00 बजे से 22 जुलाई को शाम 20 बजे तक सड़क वाहनो के समपार फाटक पर आवागमन बंद रहेगा।