BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: विधानसभा में संविदा कर्मियों के आंदोलन पर हंगामा

Admin

Fri, Jul 21, 2023
रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन अनियमित और संविदा कर्मियों के आंदोलन के मुद्दे पर जमकर हंगामा हो गया। भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की है। साथ ही स्थगन प्रस्ताव लाने की सूचना दी है। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने भूपेश है तो भरोसा है के नारे लगाये। विपक्ष की ओर से मोर्चा संभाल रहे अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को कहा आई लव यू तो आसंदी समेत पूरा सदन हंसी के ठहाके से गूंज उठा। दरअसल पीडब्ल्यूडी विभाग व सड़क की गुणवत्ता को लेकर विधायक शिवरतन सवाल कर रहे थे। इसमें संतोषप्रद शब्द का उल्लेख था तब चंद्राकर ने प्रतिप्रश्न किया कि यह संतोषप्रद क्या होता है? इसी बीच सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे तो चंद्राकर ने उन्हे नमस्ते किया तो वे मुस्कुराकर अपनी सीट पर बैठ गए। फिर जब सदन में चंद्राकर के बोलने की बारी तो वे ऊंची आवाज में बात करने लगे जिससे अध्यक्ष महंत ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या बात है जब तक सीएम नहीं आए थे आप संतोषप्रद ढंग से सवाल कर रहे और उनके आते ही तेज हो गए। चंद्राकर ने कहा नहीं ऐसा नहीं हैं हमने लखमा के लिए आईलवयू कहा था अब मुख्यमंत्री जी के लिए भी आईलवयू कहते हैं तो पूरा सदन हंसी के ठहाकों से गूंज उठा। तब मुख्यमंत्री भी भला कहां चूकने वाले थे उन्होने कहा कि मतलब मैं चंद्राकर जी के लिए उत्प्रेरक का काम करता हूं। फिर हंसी छूट गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें