: कांग्रेस जिलाध्यक्ष देंगे पार्टी से इस्तीफा
Sat, Oct 21, 2023
मुंगेली.
छत्तीसगड़ में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बगावत के सुर भी बुलंद होने लगे हैं। लोरमी विधानसभा क्षेत्र से पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज कांग्रेस जिला अध्यक्ष सागर सिंह इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सागर सिंह ने आज अपने समर्थकों के साथ बैठक कर पार्टी से इस्तीफा देकर चुनाव लडने की बात कही है।पत्रकारों से बातचीत में सागर सिंह ने जल्द ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की बात की और कांग्रेस पार्टी में ऊपर बैठे नेताओं पर उन्होंने टिकट वितरण में भेदभाव के आरोप लगाए हैं। सागर सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार थानेश्वर साहू को बाहरी व्यक्ति बताया। उन्होंने साफ तौर पर कहा की हम लोग अपने क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करते आ रहे हैं और लोरमी विधानसभा से बाहरी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाना कहां तक जायज है।
: धमतरी में कारोबारी के यहां ईडी का छापा
Sat, Oct 21, 2023
धमतरी.
जिले में ईडी की दो टीम धमतरी और कुरूद में छापा मारा है। जिससे जिले में हड़कंप मच गया है। प्रर्वतन निदेशालय की टीम राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर के कुरूद स्थित राईस मिल और घर में रेड मारी। लेकिन रोशन चंद्राकर बीते दस दिनों से परिवार सहित किसी काम से बाहर गए हुए है।इसी तरह धमतरी के अधारी नवागांव वार्ड स्थित मार्कफेड ऑफिस ईडी की दूसरी टीम पहुंची। वहीं टीम जैसे ही यहां पहुंची। यहां के सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। जिसके बाद ऑफिस में डीएमओ से पूछताछ कर रही है। जिले में दोनों जगह मिलाकर करीब 10 की संख्या में ईडी के अधिकारी पहुंचे। बहरहाल अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि ईडी की टीम यंहा क्यों पहुंची और किस चीज को लेकर पूछताछ कर रही है।
: 'हाईकमान के फैसले को सभी को मानना चाहिए': सिंहदेव
Sat, Oct 21, 2023
रायपुर/रामानुजगंज.
छत्तीसगढ़ में टिकट बंटवारे को लेकर सियासी घमासान बना हुआ है। इसी बीच क्षेत्रीय दौरे पर रामानुजगंज पहुंचे उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि टिकट का निर्णय सर्वे के आधार पर लिया गया है। हम सभी को हाईकमान के निर्णय को स्वीकार करना चाहिए। अगले मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, हाईकमान जिसको सीएम बनाता है वो सीएम बनेगा।बृहस्पत सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर किए गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता और चुनाव परिणाम के ऊपर सब कुछ निर्भर है। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि दो दिन की तैयारी से चुनाव नहीं लड़ा जा सकता और प्रत्याशी चयन के लिए कई दौर के सर्वे रिपोर्ट का सहारा लिया जाता है। पार्टी ने 90 में से 83 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। वहीं टीएस सिंहदेव ने बगैर नाम लिए नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी से जिनके जुड़े रहने की भावना है, उन्हें पार्टी आलाकमान का निर्णय मानना चाहिए।
दरअसल डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आज अल्प प्रवास के दौरान रामानुजगंज पहुंचे थे। वे बलरामपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता के निधन के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रदेश में अब तक सात सीटों पर प्रत्याशियों का चयन नहीं हुआ है, प्रत्याशियों के नामों पर मंथन जारी है।