BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: जगदलपुर में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ली बैठकें

Admin

Sat, Oct 21, 2023
जगदलपुर. भारतीय जनता पार्टी मौजूदा विधानसभा चुनाव में विजय का लक्ष्य साध कर आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को बस्तर प्रवास पर आये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश चुनाव सहप्रभारी मनसुख मांडविया ने जिले की तीनों विधानसभा चित्रकोट, बस्तर व जगदलपुर की कोर कमेटी की बैठकों में सम्मिलित हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय व बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय भी बैठकों में शामिल हुए। विशेष विमान से जगदलपुर आये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सीधे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और बस्तर जिले की तीन विधानसभा की सिलसिलेवार कोर कमेटी की बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों एवं कार्यों की जानकारी ली। बैठक में सभी को एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में आक्रामक होकर कार्य करने कहा गया है। एक एक मतदाता से सीधा संपर्क बनाने व बूथवार गठित की गयी समितियों को सक्रिय रूप से ज़मीनी स्तर पर काम तेज करने बोला गया। देर शाम तक भाजपा कार्यालय में विधानसभा कोर कमेटी की बैठकें चलती रही। जीत का लक्ष्य निर्धारित कर प्रदेश भाजपा की सरकार बनाने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें