: मेधपन्नी गांव में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब को पुलिस ने किया बरामद
Sun, Oct 8, 2023
समस्तीपुर/हथौड़ी
समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के मेधपन्नी गांव में छापेमारी कर एक ट्रक पर लोड 140 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत 14 लाख रुपए आंकी जा रही है। हालांकि इस दौरान कारोबारी अंधेरा का फायदा उठाकर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। बरामद ट्रक यूपी नंबर का है। शराब ट्रक पर बनाये गए तहखाने में छिपाकर रखा गया था।
पुलिस को चकमा देने के लिए सामने से सुतली की बोरी रखी गई थी। जबकि पीछे शराब का कार्टून भरा था। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। वर्ष 2021 के बाद हथौड़ी पुलिस ने पहली बार शराब की इतनी बड़ी खेप बरामद की है।
जानकारी के अनुसार हथौड़ी पुलिस को सूचना मिली कि रात मेघपट्टी में शराब की बड़ी खेप उतरने वाली है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मोनू राय के साथ पुलिस टीम ने छापेमारी की। सड़क किनारे एक दस चक्का ट्रक को देख पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो ट्रक पर सवार लोग कूद कर चौर की ओर फरार हो गए। बाद में जब ट्रक की तलाशी ली गई तो सामने से सुतली की बोरी रखी थी। जबकि पीछे एक तहखाना मिला। जिसमें शराब भड़ा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हथौड़ी थानाध्यक्ष मोनू राय ने बताया कि बरामद ट्रक यूपी नंबर है। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के बाद पहली बार इतनी मात्रा में शराब बरामद की गई है। शराब तस्करों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
: आज शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे सीएम भूपेश
Sun, Oct 8, 2023
रायपुर
सीएम भूपेश बघेल आज शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद से ही कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को लेकर लगातार मंथन कर रही है। पार्टी के कई बड़े नेता लगातार बैठक ले रहे हैं।
वही सीएम हाउस में लगातर चुनाव समिति की बैठक हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, आज होने वाली बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। ऐसा कयास इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि 10 अक्टूबर के बाद कांग्रेस प्रत्यशियों की सूची जारी की जाएगी।
: रविवि की पूरक परीक्षा 27 से, आवेदन 16 तक
Sun, Oct 8, 2023
रायपुर
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) ने बीकॉम, बीएससी समेत अन्य कक्षाओं की पूरक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। यह परीक्षा 27 अक्टूबर से शुरू होगी। विवि के मुताबिक यह परीक्षाएं नवंबर तक चलेंगी। इन परीक्षाओं के लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है।
उल्लेखनीय है कि विवि में दो विषयों में फेल हुए छात्रों की संख्या करीब 72000 है। इस पर लगातार मुख्यमंत्री और राज्यपाल को चि_ियां लिखी गई, मांग की गई थी कि दो विषयों में पूरक की पात्रता दी जाए। उच्च शिक्षा विभाग ने पहली बार दो विषयों में फेल हुए छात्रों को पूरक परीक्षा में शामिल होने की पात्रता दी है।