BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: तेंदुआ खाल सप्लाई करने निकले 2 युवक गिरफ्तार, भागने में सफल रहे 4 अन्य

Admin

Sun, Oct 8, 2023

रियाबंद
उदंती सीता नदी टाइगर प्रोजेक्ट के एन्टी पोचिंग टीम ने उड़ीसा के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे शेड्यूल वन का वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय के द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है। तेंदुआ की खाल को देखने से प्रथम दृष्टि में यह 6 महीने के अंदर किया गया शिकार नजर आ रहा है। इस संबंध में उदंती सीता नदी टाइगर प्रोजेक्ट के उपनिदेशक वरुण जैन का कहना है कि दो आरोपी पकड़े गए हैं और चार आरोपी अब भी फरार है। जल्द ही इनको भी हिरासत में लिया जाएगा सभी आरोपी उड़ीसा के हैं।

दरअसल उदंती सीता नदी टाइगर प्रोजेक्ट के उपनिदेशक वरुण जैन को सूचना मिली थी कि उड़ीसा के 5-6 व्यक्ति मोटरसाइकिल छत्तीसगढ़ में तेंदुआ की खाल बेचने आ रहे थे। इस दृष्टिकोण से उन्होंने राज्य एंटी पोचिंग टीम को सतर्क किया मुखबिर के बताए समय अनुसार 4 मोटरसाइकिल में सवार 5-6 लोग तितल खूंटी गोहरापदर की ओर आ रहे थे जिन्हें रोक गया किंतु यह सभी लोग उल्टा वापस उड़ीसा की ओर भागने लगे।

पुलिस ने तत्काल इनका पीछा किया और उड़ीसा के बोडन के पास 2 लोग जो अलग-अलग मोटरसाइकिल में थे उन्हें पकड़ लिया गया। बाकी 4 लोग भागने में सफल हो गए । मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उनके पास से एक तेंदुआ की ताजा खाल बरामद हुआ है प्रकरण पर पी.ओ.आर. जारी करते हुए दोनों आरोपियों को देवभोग न्यायालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें