BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: WHO ने भी चेताया- डराने लगी कोरोना की रफ्तार, दुनियाभर में एक महीने में 52 फीसदी बढ़े मामले

Admin

Sat, Dec 23, 2023

नई दिल्ली
Corona JN1 Variant दुनियाभर में कोरोना केस की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, पिछले एक महीने में ही दुनिया में कोविड के नए मामलों में 52 फीसद की वृद्धि हुई है और इस दौरान 8 लाख 50 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

28 दिनों में कोरोना से 3000 से अधिक की मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि पिछले 28 दिनों में कोरोना से 3000 से अधिक मौतें हुई हैं। हालांकि, इस अवधि में नई मौतों की संख्या में 8 प्रतिशत की कमी आई है। इसके अलावा, WHO ने कहा कि वैश्विक स्तर पर 52 फीसद की वृद्धि के साथ कोरोना के 1 लाख 18 हजार मामले सामने आए हैं।

जेएन.1 वेरिएंट के केसों में भी इजाफा
कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। विश्व स्तर पर भी इस वेरिएंट के केस बढ़ रहे हैं। हालांकि, JN.1 से स्वास्थ्य को ज्यादा नुकसान होने की आशंका नहीं जताई गई है।
 
WHO ने चेताया
डब्ल्यूएचओ ने इसी के साथ लोगों को सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करके संक्रमण और गंभीर बीमारी को रोकने के उपाय करने की सलाह दी है। संस्था ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना काफी जरूरी है। इसी के साथ दूसरों से दूरी बनाए रखने, खांसी और छींक के दौरान मुंह ढंकना की बात कही गई है। डब्ल्यूएचओ ने नियमित रूप से हाथ साफ करने की भी हिदायत दी है। COVID-19 या इन्फ्लूएंजा वाले किसी व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी खुद का भी टेस्ट कराने को कहा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें