BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

अपचारी बालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज : छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग रायपुर की टीम ने 26 अगस्त को तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम छपोरा में कार्रवाई करते हुए 6.84 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक अपचारी बालक को पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 05, ग्राम छपोरा में अवैध रूप से मदिरा रखे जाने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने एक रिहायशी मकान की बाड़ी में दबिश दी। तलाशी के दौरान 38 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले) बरामद कर जब्त किया गया।

विभाग द्वारा अपचारी बालक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा एवं कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर डॉ. प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

प्रकरण को आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, अमिताभ ध्रुव तथा वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी

आबकारी विभाग द्वारा तिल्दा क्षेत्र में अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल जानकारी देने की अपील भी की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें