BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

गुरुद्वारे वाली अम्मा और भगवानदास कोडवानी ने किया ध्वजारोहण : तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार तिल्दा द्वारा स्वतंत्रता दिवस श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे वाली अम्मा एवं भगवानदास कोडवानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अमृतवेला परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान कोमल पंजवानी, मीत खुबवानी, हर्ष निहिचंतानी, साक्षी वाहवानी, रिकी बहेल, डिंपल कोडवानी, जय चंदनानी, सोना कोडवानी, ज्योति नागवानी, हीर कोडवानी, भावना विजवानी, नीलम पंजवानी, मननत वाधवानी, स्वेता मोटवानी, शांता गोविंदानी, भावना विसवानी, वैशिका लालवानी एवं सपना लोहवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।

अमृतवेला परिवार तिल्दा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ राष्ट्रभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। बाबा गुरमुखदास दरबार परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगे रंग में दिया गया प्रसाद भी रहा आकर्षण

स्वतंत्रता दिवस समारोह की एक खास पहल यह भी रही कि अमृतवेला परिवार द्वारा श्रद्धालुओं को तिरंगे के रंगों की थीम में प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद के पैकेट पर “15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं – अमृतवेला परिवार, बाबा गुरमुखदास दरबार, तिल्दा” का संदेश अंकित था। तिरंगे रंग में सजे प्रसाद ने कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना को और भी विशेष बना दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें