BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

दहेज लोभियों ने ली अनमोल आहूजा की जान : तिल्दा पूज्य सिन्धी पंचायत ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से की न्याय की मांग

तिल्दा नेवरा: तिल्दा नेवरा पूज्य सिन्धी पंचायत ने भाटापारा की बेटी अनमोल आहूजा के लिए न्याय की गुहार लगाई है। पंचायत ने पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन, और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनमोल की निर्मम हत्या के खिलाफ निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ न्यायसंगत कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पूज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष श्री शम्मनलाल खुबचंदानी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भाटापारा निवासी अनमोल आहूजा का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व जबलपुर निवासी विपुल आहूजा पिता गिरीश आहूजा से हुआ था। उनके वैवाहिक जीवन से डेढ़ वर्ष की एक पुत्री भी है। दुर्भाग्यवश, विवाह के बाद से ही लड़के पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी और अनमोल के साथ मारपीट भी की जाती रही।

बताया गया है कि दिनांक 05/06/2025 को दहेज लोभी दामाद (विपुल आहूजा), ससुर (गिरीश आहूजा) और सास ने मिलकर अनमोल को छत से नीचे फेंक कर उसकी जान ले ली। इस घटना के संबंध में जबलपुर थाने में FIR दर्ज की गई है। तीनों आरोपी (दामाद, ससुर, सास) वर्तमान में जेल में हैं।

सिन्धी पंचायत ने न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि अनमोल के हत्यारों को न्याय मिलेगा। पंचायत ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि पुलिस एवं जांच अधिकारी बिना किसी राजनीतिक या अन्य दबाव के निष्पक्ष जांच करें, ताकि दोषियों को कठोर दंड मिल सके। उनका मानना है कि ऐसा होने से कोई अन्य व्यक्ति किसी निर्दोष बेटी के साथ दहेज के लिए ऐसा जघन्य अत्याचार करने की हिम्मत नहीं करेगा।

पूज्य सिन्धी पंचायत भारतीय न्याय संहिता पर पूर्ण विश्वास के साथ इस मामले में न्याय की अपेक्षा कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें