BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

कबाड़ी को बेचा था लोहा : फेरोमेटल प्लांट में चोरी का खुलासा किया, तिल्दा पुलिस ने किया 4 गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा पुलिस ने अष्टधातु फेरोमेटल प्लांट, ताराशिव में हुई चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान, जिसमें एक सीसीटीवी कैमरा और कच्चे लोहे का टुकड़ा शामिल है, बरामद कर लिया गया है।

यह घटना 7 अगस्त की शाम 6 बजे से 8 अगस्त की सुबह 6 बजे के बीच हुई थी। चोरों ने फैक्ट्री के मेन गेट की दीवार की कुंडी उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और स्टोर रूम से सामान चोरी कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम खम्हरिया के तीन युवकों- डिगेश कुमार वर्मा (27), नागेश्वर पाल (29), और आर्यन वर्मा (19)- को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने चोरी की बात कबूल की और बताया कि उन्होंने चोरी का लोहा ताराशिव के सन्नी कुमार सिंह (25) को बेचा था, जो एक कबाड़ी की दुकान चलाता है। पुलिस ने सन्नी कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के निर्देशन में उप निरीक्षक शंकर लाल वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश सिकरवार, और आरक्षक दीपक सेन, संदीप सिंह, किशोर शर्मा की टीम ने की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें