BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान : शिक्षक: सशक्त भारत के निर्माता - ब्रह्माकुमारीज़ ने किया शिक्षकों का सम्मान

तिल्दा। ब्रह्माकुमारीज़ के शिक्षा प्रभाग द्वारा 7 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक था "टीचर्स: द बिल्डर्स ऑफ एंपावर्ड इंडिया"। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की भूमिका को केवल शिक्षा तक सीमित न रखकर, राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करना था।

समारोह की अध्यक्षता बीएनबी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता, श्री नरेंद्र शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में जेबी इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या श्रीमती ममता ऐरी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री भुनश्वर प्रसाद वर्मा, और वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके नमिता बहन शामिल थीं।

वक्ताओं ने साझा किए अपने विचार

श्री नरेंद्र शर्मा ने ब्रह्माकुमारीज़ के ईश्वरीय ज्ञान से अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि आत्मज्ञान से जीवन में अद्भुत परिवर्तन संभव है। श्रीमती ममता ऐरी ने छात्रों के पाठ्यक्रम के साथ-साथ उनके चरित्र निर्माण पर विशेष बल दिया और शिक्षकों को समाज की नींव बताया। श्री भुनश्वर प्रसाद वर्मा ने अपने शिक्षण अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को मानसिक चुनौतियों का सामना करने के लिए मार्गदर्शन देने की अपील की।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बीके नमिता बहन ने शिक्षा को आध्यात्मिकता से जोड़ने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि एक आदर्श शिक्षक की पहचान प्रेमपूर्ण व्यवहार, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और सभी विद्यार्थियों को समान दृष्टि से देखने में है। उन्होंने आत्मा और शरीर के ज्ञान को स्पष्ट करते हुए राजयोग ध्यान का अनुभव कराया और स्व-संयम की तकनीकें साझा कीं। उन्होंने यह भी बताया कि 10 सितंबर से तिल्दा केंद्र में शाम 5:30 से 6:30 बजे तक नि:शुल्क आध्यात्मिक ज्ञान और ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान

कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक श्रीमती अंजू सोनी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आश्वी गुप्ता की गणेश वंदना, बच्चों द्वारा शिक्षकों के महत्व पर नाटक, किशोर छात्रों द्वारा आदर्श पेरेंटिंग व टीचिंग पर नाटक, और मोहिनी व गुंजन का स्वागत नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे।

समारोह में "राजयोग थॉट लैब" पर एक प्रेरणादायक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। अंत में, तिल्दा क्षेत्र के सभी शिक्षकों को ईश्वरीय प्रसाद और सम्मान सौगात प्रदान की गई। यह कार्यक्रम न केवल शिक्षकों के प्रति सम्मान का प्रतीक था, बल्कि उन्हें आत्मज्ञान और आध्यात्मिक शिक्षा से सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल भी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें