BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: तमिलनाडु सरकार ने चक्रवात के बाद लोगों के लिए मदद का किया एलान, राशन की दुकानों पर 6000 रुपये का होगा भुगतान

Admin

Sat, Dec 9, 2023

चेन्नई
तमिलनाडु सरकार ने गुजरे हुए मिचौंग चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए 6,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को चक्रवात प्रभावित लोगों को 6,000 रुपये नकद देने की बात कही। सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि चक्रवात के चलते जिन लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है, सरकार उन्हें राशन की दुकानों पर नकद भुगतान करेगी। साथ ही अन्य श्रेणियों के तहत राहत बढ़ाई जाएगी।

चेन्नई के कई इलाकों में भरा पानी
चक्रवात गुजर गया पर चेन्नई के कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पेयजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

स्टालिन सरकार ने केंद्र से मांगी मदद
बता दें कि चक्रवात मिचौंग की वजह से तमिलनाडु में कितना नुकसान हुआ है? इसका आकलन करने के लिए सरकार एक सर्वेक्षण करा रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री स्टालिन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखकर 5,060 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत देने की मांग की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें