BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: अजब : महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, देखने उमड़ी भीड़

Admin

Thu, Dec 21, 2023

पानीपत

हरियाणा के पानीपत जिले में एक गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। दरअसल पानीपत जिले के इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। जहां महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चों की डिलीवरी ऑपरेशन से हुई है। जन्म लेने वाले बच्चों में दो लड़के और एक लड़की शामिल है। महिला के सफल ऑपरेशन होने पर कॉलेज प्रबंधन ने चिकित्सकों की टीम की पीठ थपथपाई है।


मामला इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल का है। जहां अटावला की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों बच्चे स्वस्थ्य व सुरक्षित है। घर में एक साथ दो बेटे व एक बेटी के आने से खुशी का माहौल और बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। महिला द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने की खबर लोग में चर्चा बनी रही।

परिवार को मिली 3 गुना खुशियां
बता दें कि सोमवार को आशीष वासी अटावला अपनी पत्नी मोनित को प्रसव पीड़ा होने पर डिलीवरी कराने के लिए एनसी मेडिकल ले कर आया था। दाखिल होने के करीब 24 घंटे बाद मोनित ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। जिनमें दो लड़के व एक लड़की है। महिला की डिलीवरी डॉक्टरो की टीम द्वारा ऑपरेशन से कराई गई है। डॉ टीम की इंचार्ज डॉ स्वर्णिमा ने बताया कि डिलीवरी के बाद तीनों बच्चे व मां स्वस्थ्य है। एक साथ परिवार में तीन बच्चों की किलकारी गूंजने से आशीष व उसका परिवार खुश है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में आशीष को बधाइयां देने वालो का तांता लगा रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें