BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: केदारनाथ और बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 8 तक पहुंच चुका, हो रही बर्फबारी

Admin

Tue, Dec 5, 2023

देहरादून
दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड का कहर बढ़ने लगा है। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी तो मैदानी जिलो में बारिश हो रही है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 8 तक पहुंच चुका है।

केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है। धाम में अभी तक लगभग एक फीट तक बर्फ गिर चुकी है। लगातार बर्फबारी और गिरते तापमान ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य भी रोक दिए हैं। धाम में पांच सौ से अधिक मजदूर पुनर्निर्माण कार्य में लगे हैं।

वुड स्टोन कंपनी के मैनेजर मनोज सेमवाल ने कहा कि बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य में मजदूरों को परेशानी हो रही है। रात के समय तापमान माइनस 8 तक पहुंच जा रहा है। जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता है तब तक काम रोकना पड़ेगा।

दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बद्रीनाथ का मंगलवार को अधिकतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें