BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

सात दिनों तक सजेगा भक्ति का दरबार : मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

धर्मनगरी तिल्दा-नेवरा एक बार फिर शिव भक्ति के रस में सराबोर होने के लिए तैयार है। नगर के मिशन वार्ड क्र. 21 स्थित शिव मंदिर में आगामी 9 फरवरी से सात दिवसीय भव्य 'संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। भगवान महाकाल की असीम कृपा से आयोजित इस ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को शिव विवाह, कार्तिकेय गणेश उत्पत्ति और 12 ज्योतिर्लिंगों के महात्म्य का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

"सत्यम शिवम सुंदरम के उद्घोष के साथ तिल्दा की धरा पर बहेगी शिव पुराण की अमृत गंगा, शिव परिवार महिला मित्र मंडली ने कसी कमर"।


विशाल कलश यात्रा से होगा मंगल शुभारंभ

आयोजन समिति 'शिव परिवार महिला मित्र मंडली' ने बताया कि कथा का शुभारंभ सोमवार, 9 फरवरी को भव्य कलश यात्रा और वेदी पूजन के साथ होगा। इस पावन अवसर पर समूचा वार्ड भक्तिमय स्वरूप धारण करेगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 'शिव कृपा' तक अनवरत चलेगी, जिसमें सुप्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय तारेन्द्र कृष्ण महाराज (फरहद, धमतरी वाले) अपनी सुमधुर वाणी से भगवान शंकर के विभिन्न स्वरूपों की व्याख्या करेंगे।

कथा के दौरान श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान शिव के अद्भुत प्रसंगों का आनंद लेंगे:

  • 9 फरवरी: कलश यात्रा एवं महात्म्य कथा

  • 10 फरवरी: नारद मोह एवं धनपति कुबेर चरित्र

  • 11 फरवरी: संध्या देवी कथा व सति चरित्र

  • 12 फरवरी: माँ पार्वती प्राकट्य व भव्य शिव-पार्वती विवाहोत्सव

  • 13 फरवरी: कार्तिकेय एवं गणेश उत्पत्ति प्रसंग

  • 14 फरवरी: त्रिपुरासुर वध एवं शिव महिमा

  • 15 फरवरी: 12 ज्योतिर्लिंग वर्णन, महाआरती, हवन और विशाल भंडारा

परायण कर्ता एवं व्यवस्था

इस महोत्सव के मुख्य परायण कर्ता राजकमल तिवारी होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए शिव परिवार महिला मित्र मंडली और मिशन वार्ड के समस्त नागरिक दिन-रात जुटे हुए हैं। आयोजन समिति ने तिल्दा-नेवरा सहित आसपास के सभी भक्तों से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर भगवान आशुतोष की पावन कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।


विनीत: शिव परिवार महिला मित्र मंडली एवं समस्त नगरवासी, तिल्दा-नेवरा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें