विद्यालय में स्वास्थ्य (Health) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) दो विभाग : तिल्दा नेवरा में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Ramesh Batra
Wed, Jun 18, 2025
तिल्दा नेवरा में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
तिल्दा नेवरा, 16 जून 2025: बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में आज शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। नवप्रवेशी छात्रों को पुस्तकों के बारकोड स्कैनिंग के बाद वितरित किया गया और दीवार पर हाथ का चिन्ह लगाकर उनका अभिनंदन किया गया।
श्रीमती रानी सौरभ जैन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सभापति, ने प्रत्येक छात्र-छात्रा को कॉपी और पेंसिल भेंट की और गुलाल लगाकर उनका विद्यालय में स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री श्री अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज निषाद, नगर पालिका निगम तिल्दा नेवरा की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा, एसएमडीसी के अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सभापति श्रीमती रानी सौरभ जैन, श्री सुरेश लखवानी, श्री आनंद शर्मा, श्री गणेश शर्मा, डॉ. लक्ष्मण साहू, श्री नवीन केसरवानी, श्री गंगवानी, श्रीमती सिरमौर, प्राचार्य श्री राजेश चांदनी, श्री जे.के. जेहवास, श्री तुकेंद्र वर्मा, श्री सुरेश सेन, श्री कश्यप सर, श्रीमती दुबे मैडम एवं समस्त विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
गणमान्य व्यक्तियों का उद्बोधन
शाला प्रवेश उत्सव में उद्बोधन के दौरान एसएमडीसी के अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री अनिल अग्रवाल ने तिलक लगाकर छात्रों का स्वागत किया और उन्हें नए शिक्षा सत्र में मन लगाकर पढ़ाई पर विशेष ध्यान देकर भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा ने बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देने और अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों से विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए अध्ययन करने का आग्रह किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश चांदनी ने इस वर्ष का परीक्षा परिणाम बताते हुए कहा कि कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित न रहे। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा के नए आयामों पर जोर देते हुए पढ़ाई के साथ-साथ टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के उपयोग पर भी बल दिया, ताकि समय का अधिक से अधिक उपयोग कर छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने इस वर्ष के विद्यालय परिणाम को पिछले वर्षों से बेहतर बताते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष विद्यालय में स्वास्थ्य (Health) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के दो नए विभाग भी प्रारंभ किए गए हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्री जे.के. जेहवास ने किया और उन्होंने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन