BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: देश भर में शुरू हुई कड़कड़ाती ठंड के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए राहत, स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, शुरू हो रहे विंटर वेकेशन

Admin

Fri, Dec 22, 2023

नई दिल्ली
देश भर में शुरू हुई कड़कड़ाती ठंड के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए राहत की खबर है। पंजाब के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बढ़ती सर्दी के कारण 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टियां रहेगी. पंजाब सरकार ने आदेश जारी किए है। नेशनल डेस्क: देश भर में शुरू हुई कड़कड़ाती ढंट के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए राहत की खबर है। पंजाब के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बढ़ती सर्दी के कारण 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टियां रहेगी. पंजाब सरकार ने आदेश जारी किए है।

वहीं इसके साथ ही झारखंड सरकार ने शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए फिलहाल कक्षा 1 से 9वीं और 11वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. ये स्कूल 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। हालांकि 10वीं और 12वीं क्लासेस जारी रहेंगे।

  उधर, दिल्ली में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।  सुबह के वक्त यहां तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां जनवरी 2024 के आरंभ में होगी। प्राप्त अपडेट के मुताबिक दिल्ली में स्कूलों को 1 जनवरी से 6 जनवरी तक बंद रखा जाएगा।  वहीं इसके बाद 7 जनवरी को रविवार होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों में नियमित कक्षाएं 8 जनवरी से फिर से लगाई जाएंगे।

इस बीच यूपी में भी जल्दी ही सर्दी की छुट्टियां मिलेंगी।  डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने इस संबंध में जानकारी दी है. मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर से छुट्टियां कर दी जाएंगी. 30 दिसंबर को स्कूल लगेगा और उसके अगले दिन यानी 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें