BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पंजाब: पुलिस ने एसएफजे के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया

Admin

Mon, Dec 4, 2023

चंडीगढ़.
पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कई स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में प्रतिबंधित संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' (एसएफजे) के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। खालिस्तान समर्थक नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू एसएफजे का प्रमुख है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बॉयकॉट एयर इंडिया/खालिस्तान के नारे लिखने के आरोप में एसएफजे के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। ये दोनों न्यूयॉर्क में 'सिख फॉर जस्टिस' के मास्टरमाइंड गुरपतवंत पन्नू और जगजीत सिंह द्वारा समर्थित हैं।" उन्होंने कहा, ''दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।"

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें