BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पीएम मोदी 30 दिसंबर को एक साथ छह वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च करने जा रहे हैं, इसी में एक ट्रेन कटरा से दिल्ली के बीच चलेगी

Admin

Mon, Dec 25, 2023

नई दिल्ली
देशभर में एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग हो रही है। अब तक लगभग सभी राज्य में सेमी हाईस्पीड ट्रेन शुरू हो चुकी है। इससे न सिर्फ यात्रियों का टाइम बच रहा है, बल्कि उन्हें कम रुपये में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। साल 2019 में पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू हुई थी।

अब हाल में एक बार फिर से इसी रूट पर वंदे भारत लॉन्च की गई है। अब पीएम मोदी 30 दिसंबर को एक साथ छह वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च करने जा रहे हैं। इसी में एक ट्रेन कटरा से दिल्ली के बीच चलेगी। मालूम हो कि पहले भी दिल्ली से कटरा के बीच एक वंदे भारत ट्रेन चल रही है, जिससे मां वैष्णो देवी के भक्तों को काफी फायदा मिल रहा है।

कटरा-दिल्ली वंदे भारत को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। कटरा-दिल्ली वंदे भारत पर जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि कटरा से दिल्ली के लिए 30 दिसंबर से शुरू होने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उधमपुर और कठुआ रेलवे स्टेशनों पर भी रुकेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ट्रेन के उधमपुर और कठुआ में रुकने से बड़ी राहत मिलेगी, यात्रा में आसानी होगी, व्यापार में आसानी होगी और समग्र रूप से जीवनयापन में आसानी होगी।

केंद्रीय मंत्री ने कठुआ और उधमपुर में इसके ठहराव की लगातार मांग का जवाब देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा "उधमपुर और कठुआ के लिए खुशी की खबर। जब से 2019 में कटरा और दिल्ली से पहली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है, तब से कठुआ और उधमपुर में भी इसके ठहराव की लगातार मांग हो रही है। हमारा अनुरोध मानने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।''

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें