BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा: पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14.400 बल्क लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 8800 रुपये बताई जा रही है।

थाना तिल्दा नेवरा में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) शंकर लाल वर्मा ने बताया कि आज दिनांक 16 जून 2025 को सिविल पेट्रोलिंग आरक्षक किशोर शर्मा के साथ वे अपराध विवेचना के लिए इलाकाहाजा रवाना हुए थे। सासाहोली रेस्ट हाउस के पास मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भुमिया बाईस मील कच्ची मार्ग के पास टॉर में अजय पारधी नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, ASI वर्मा ने और बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही टॉर पर बैठा एक व्यक्ति (जो बाद में अजय पारधी के रूप में पहचाना गया) घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर अजय पारधी के लाल-सफेद थैले से 80 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा बरामद हुई, जिसमें प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब थी। कुल मात्रा 14.400 बल्क लीटर थी। आरोपी शराब बिक्री या परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

एएसआई शंकर लाल वर्मा ने बताया कि आरोपी अजय पारधी, पिता हेमलाल पारधी, उम्र 28 साल, निवासी वार्ड क्रमांक 10 भुमिया, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें