BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे, नए वैरिएंट को लेकर उत्तराखंड में जारी हो सकती है SOP

Admin

Tue, Dec 19, 2023

देहरादून
देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। केरल में मिले कोरोना के नए वैरिएंट के बाद सभी राज्यों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन. 1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है।

उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक स्वास्थ्य विभाग एसओपी भी जारी कर सकता है। एक बार फिर स्वास्थ विभाग संदिग्ध लोगों की जांच और निगरानी करेगा।
दरअसल, जैसे ही केंद्र सरकार कोरोना को लेकर गाइडलाइंस जारी करेगी। उसके बाद प्रदेश में भी कोरोना को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि केरल में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट से संबंधित कोई मामला नहीं है। जिलों को निगरानी और जांच के संबंध में पूर्व की भांति दिशानिर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें