BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: अरे वाह ! सिंहासन से लेकर शिखर तक...सबकुछ होगा स्‍वर्ण जड़ित, रामलला के ऐसे होंगे दर्शन

Admin

Mon, Dec 18, 2023

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर तैयारी जोर-शोर से जारी है। राम मंदिर के गर्भगृह में संगमरमर पर बने कमल के फूल के आसन पर सोने का सिंहासन रखा जाएगा। इसके साथ ही गर्भगृह परिसर में 18 दरवाजों पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। यह काम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही पूरा हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर गर्भगृह परिसर में 46 दरवाजे हैं, जिनमें से 18 पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की स्थापना की जाएगी और 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। मंदिर ट्रस्‍ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार श्रद्धालुओं की तरफ से दान किए गए सोने से ही दरवाजों पर परत चढ़ाई जाएगी।

गर्भगृह के दरवाजे महाराष्ट्र के चंद्रपुर से आई सागौन की विशेष लकड़ी से तैयार किए गए हैं। इन्हें हैदराबाद के कारीगरों ने विशेष तौर पर तैयार किया है। दरवाजों पर कॉपर की लेयरिंग होगी और फिर उन पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। रामलला के दर्शन के लिए 45 दिनों तक 25 हजार श्रद्धालुओं को रोजाना बुलाया जाएगा।

मिश्र के अनुसार अयोध्या विवाद पर फैसले के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पैसे दान किए हैं। इसके साथ ही सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य मैटिरियल भी दान किए गए हैं। स्वर्ण निर्मित यह दरवाजे जनवरी के पहले सप्ताह तक बनकर तैयार हो जाएंगे। सूत्रों के अनुसार गाजियाबाद स्थित जूलरी फर्म को यह काम सौंपा गया है, जिसने आधे दरवाजों पर सोने की लेयरिंग तैयार कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें