BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: ओडिशा: जंगली हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला

Admin

Mon, Dec 4, 2023

भुवनेश्वर.
ओडिशा के खुर्दा जिले में एक जंगली हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार देर रात को टांगी वन क्षेत्र में जरीतापुर गांव में हुई। मृतकों की पहचान कृष्ण चंद्र प्रधान (65) और लक्ष्मीधर बेहरा (70) के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों को सोमवार सुबह उनके शव मिले।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों लोग फसलों पर नजर रखने के लिए अपने धान के खेतों में गए थे तभी उन्होंने हाथी को फसलों को नष्ट करते हुए देखा। जब उन्होंने हाथी को भगाने का प्रयास किया तो उसने उन्हें कुचल दिया। गुस्साएं स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजन को उचित मुआवजा देने और उनकी फैसलों की जंगली हाथियों से रक्षा करने की मांग की।

सरपंच मधुसूदन पलाई ने कहा कि इलाके के ज्यादातर लोग आजीविका के लिए खेती पर निर्भर हैं और जंगली हाथ आए दिन उनकी फसलों को नष्ट करते हैं। वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें