BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: भारत के आकाश एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की दुनिया दिवानी, खरीदने की दौड़ में कई देश हुए शामिल

Admin

Sat, Dec 23, 2023

नई दिल्ली
भारत रक्षा उप्तादों का एक बड़ा विक्रेता बनने की कोशिश लगातार कर रहा है। भारत के आकाश एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की दुनिया दिवानी है। कई देश इस डिफेंस सिस्टम को खरीदना चाहते हैं। आर्मेनिया पहले इस को लेकर ऑर्डर दे चुका है। वहीं, अब इस लिस्ट में फिलिपींस, ब्राजील और मिस्त्र शामिल हो सकते हैं। जल्द ही इन देशों की तरफ से ऑर्डर मिल सकता है। अगर यह डील लॉक होती है तो डिफेंस सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। आइए जानते हैं कि कौन से डिफेंस स्टॉक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं -


1- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd)
इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले 1 साल के दौरान 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव शुक्रवार को 2702 रुपये पर था।

2- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Ltd)
शुक्रवार को कंपनी के शेयर 174.55 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 45 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल में यह स्टॉक 80 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने में सफल रहा है।

3- भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Ltd)
यह डिफेंस स्टॉक पिछले एक साल में 91 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 42 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1570 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें