BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मिचुआंग तूफान के दौरान भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में नहीं होने दिया नुकसान

Admin

Fri, Dec 8, 2023

चेन्नई
 चक्रवात मिचुआंग के दौरान भारत की प्रमुख समुद्री एजेंसी तटरक्षक बल (आईसीजी) ने तेजी से कार्रवाई कर समुद्र में कोई नुकसान होने से बचाया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि तीन हजार नौकायें और उन पर सवार मछुआरे सुरक्षित वापस लौट सके। यह तूफान आंध्र प्रदेश में भूस्खलन से पहले उत्तरी तमिलनाडु तट पर अभूतपूर्व बारिश का कारण बना।

चक्रवात के दौरान कुल मिलाकर आठ आईसीजी जहाजों और दो विमानों को तैनात किया गया था जिन्होंने तूफानी समुद्र का सामना किया और लगभग 3,000 नौकाओं की बंदरगाह तक सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय जल में बहादुरी से गश्त की।

आईसीजी ने क्षेत्र में सैकड़ों व्यापारिक जहाजों को सलाह देने के अलावा, केजी बेसिन में तेल रिगों पर काम करने वाले सभी कर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की।
आईसीजी के सतत प्रयासों से चक्रवात मिचौंग के दौरान समुद्र में जान-माल की शून्य हानि सुनिश्चित की।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि चक्रवात मिचौंग दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में बना है और उत्तरी तमिलनाडु तट के समानांतर गुजरा और मंगलवार को नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच समुद्र तट पर विनाशकारी क्षति के साथ भूस्खलन हुआ।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें