BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

रमेश रिंकू राजकुमार रितेश [ RRR ] : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में तिल्दा-नेवरा के युवा उद्योगपतियों को मिली अहम जिम्मेदारी

तिल्दा-नेवरा: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोराट ने आज अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यापारियों और उद्योगपतियों को चैंबर में मंत्री के पद पर मनोनीत किया है। इस विस्तार में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के युवा उद्योगपति, सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार भीखवानी और रितेश वाधवा को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

इन दोनों की नियुक्ति से तिल्दा-नेवरा शहर और समाज का नाम रोशन हुआ है, जिससे व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार भीखवानी और रितेश वाधवा का मनोनयन छत्तीसगढ़ व्यापार एवं उद्योग की प्रगति में उनके सक्रिय योगदान और दूरदर्शिता को दर्शाता है। उम्मीद है कि वे अपनी नई भूमिका में प्रदेश के व्यापारिक हितों को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे और चैंबर के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह नियुक्ति तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है, क्योंकि यहां के युवा उद्यमी अब प्रदेश स्तर पर व्यापारिक नेतृत्व में अपनी छाप छोड़ेंगे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें