BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में भारी कमी

Admin

Sat, Dec 2, 2023

नई दिल्ली
 पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने के मामले पिछले साल की तुलना में इस साल क्रमश: 27 फीसदी और 37 फीसदी घटे हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने  कहा कि पंजाब में 2020 में पराली जलाने के कुल 83,002 मामले दर्ज किए गए थे। 2021 में पराली जलाने के मामले घटकर 71,304, 2022 में 49,922 और इस साल घटकर 36,663 रह गए।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल खेतों में पराली जलाने के मामलों में 27 फीसदी की कमी आई है।

मंत्रालय के मुताबिक हरियाणा में 2020 में पराली जलाने के कुल 4,202 मामले, 2021 में 6,987 मामले, 2022 में 3,661 मामले तथा इस साल 2,303 मामले दर्ज किए गए।

मंत्रालय ने बताया कि इस प्रकार से पिछले साल की तुलना में इस साल 37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है तथा 2021 की तुलना में यह 67 फीसदी तथा 2020 की तुलना में 45 फीसदी कम हैं।

पराली जलाने के मामलों में आई गिरावट

मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल खेतों में पराली जलाने के मामलों में 27 फीसदी की कमी आई है। मंत्रालय के मुताबिक हरियाणा में 2020 में पराली जलाने के कुल 4,202 मामले, 2021 में 6,987 मामले, 2022 में 3,661 मामले तथा इस साल 2,303 मामले दर्ज किए गए। मंत्रालय ने बताया कि इस प्रकार से पिछले साल की तुलना में इस साल 37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है तथा 2021 की तुलना में यह 67 फीसदी तथा 2020 की तुलना में 45 फीसदी कम हैं।

पराली से दिल्ली में बढ़ता है प्रदूषण

 बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर कुछ महीनों से खराब श्रेणी में बना हुआ है। जिससे लोगों के स्वस्थ्य पर खराब प्रभाव पड़ रहा था, लोगों को बाहर सांस लेने तक में परेशानी हो रही थी। मौसम विज्ञानियों और चिकित्सकों का कहना है कि प्रदूषण को देखते हुए आप कोशिश करें कि घर से बाहर न निकलें। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने की स्थिति में मास्क जरूर पहनें। गर्म पानी पीने की कोशिश करें।

 

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें