BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: रेलयात्रियों को खुशखबरी : लोकमान्य तिलक टर्मिनस और मऊ के बीच नई ट्रेन चलेगी

Admin

Wed, Dec 13, 2023

मुंबई
 रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस और मऊ के बीच नई ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया है।मध्य रेल मुंबई मंडल के अनुसार ट्रेन संख्या 15182 एलटीटी-मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 दिसंबर से प्रत्येक सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.30 बजे मऊ पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 15181 मऊ-एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 दिसंबर से प्रत्येक शनिवार को मऊ से 22.15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 03.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इन ट्रेनों को एलटीटी, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, हरदा, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, प्रयाग, फूलपुर, जंघई, मड़ियाहूं, जौनपुर, शाहगंज, खोरासों रोड, आज़मगढ़, मुहम्मदाबाद और मऊ स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों में 2 वातानुकूलित II टियर, 6 वातानुकूलित III टियर इकोनॉमी, 7 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी यानी कुल 21 एलएचबी कोच लगाये जाएंगे, जिसमें गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कम लगेज ब्रेक वैन शामिल हैं।

ट्रेन संख्या 15182 की बुकिंग 14 दिसंबर से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। इन विशेष ट्रेनों के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी www.enquiry. Indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें