BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: नूंह में 31 जुलाई को सांप्रदायिक हिंसा की वजह से सुर्खियों में आए गोरक्षक बिट्टू बजरंगी के भाई पर जानलेवा हमला

Admin

Thu, Dec 14, 2023

गुरुग्राम
नूंह में 31 जुलाई को सांप्रदायिक हिंसा की वजह से सुर्खियों में आए गोरक्षक बिट्टू बजरंगी के भाई पर जानलेवा हमला किया गया है। बजरंगी के भाई के सिर पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी गई। चार अज्ञात लोगों की ओर से वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद पीड़ित की हालत नाजुक है। फरीदाबाद में बुधवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान महेश पंचाल के रूप में हुई है जो फरीदाबाद स्थित संजय इनक्लेव की पर्वतिया कॉलोनी में रहता है। वह रात करीब 1:30 बजे बाबा मंडी के पास बैठा था। उस समय चार अज्ञात लोग वहां पहुंचे और महेश से पूछा कि क्या वह बिट्टू बजरंगी का भाई है। बजरंगी ने कहा, 'जब मेरे भाई ने हामी भरी तो उन्होंने उस पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगाकर भाग गए।' पुलिस ने कहा है कि आरोपी एक वैगनार कार से भागे और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। एसीपी (क्राइम) अमन यादव ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, 'महेश करीब 60 फीसदी जल चुका है और उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।' यादव ने कहा कि पीड़ित महेश जलते हुए घर भागा जहां उसके परिवार के लोगों ने आग बुझाई और उसे लेकर पास के अस्पताल में गए।

बजरंगी ने कहा है कि किसी ने उसके भाई की हत्या करके उससे बदला लेने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, 'क्योंकि मैं गायों की रक्षा के लिए काम करता हूं और तस्करी से गायों को बचाने के लिए अपना ग्रुप चलाता हूं, कुछ लोगों ने मेरे भाई की हत्या की कोशिश की।' बिट्टू बजरंगी गोरक्षा बजरंग फोर्स का प्रमुख है। उसे 31 जुलाई को नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। भड़काऊ भाषण देने का आरोपी बजरंगी अभी जमानत पर है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें