BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: केदारनाथ में बर्फबारी से हाड कंपाने वाली ठंड, माइनस सात डिग्री पहुंचा पारा

Admin

Thu, Dec 14, 2023

रुद्रप्रयाग
 प्रदेश में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने अब मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। सुबह शाम गलन वाली ठंड पड़ रही है तो दिन में मैदानी क्षेत्रों में धूप निकल रही है। सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है।

चारधाम में बुधवार रात से ही बर्फबारी हो रही है। फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, तुंगनाथ, मद्महेश्वर, हर्षिल, उत्तरकाशी और औली क्षेत्र भी बर्फ से ढक गए हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। केदारनाथ धाम में तो तापमान माइनस 7 तक पहुंच गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री में भी पारा शून्य से नीचे चला गया है। निचले इलाकों में बादल छाने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

यहां-यहां हो रही है बर्फबारी

पुनर्निर्माण कार्य भी ठंड के चलते प्रभावित हो रहे हैं। वहीं जनपद के तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर, पवालीकांठा में भी बर्फबारी हो रही है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनपद के घाटी वाले क्षेत्रों में भी देर शाम को बादल छाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

झरने और नालों का पानी जमा

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरकाशी जिले की हर्षिल घाटी में तो ठंड के चलते छोटे झरने और नालों का पानी भी जमने लगा है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें