BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: लोकसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक, दर्शकदीर्घा से कूदे दो शख्स

Admin

Wed, Dec 13, 2023

नईदिल्ली

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. दो युवक लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में घुस गए. ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे. इन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया. लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया. 

बताया जा रहा है कि जो दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे, उनमें एक का नाम सागर है. दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे. सांसद दानिश अली ने बताया कि दोनों लोग मैसूर सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे. 


कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, दो युवक दर्शक गैलरी से कूदे और उनके द्वारा कुछ फेंका गया, जिससे गैस निकल रही थी. उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला. सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है क्योंकि आज हम उन लोगों की पुण्य तिथि मना रहे हैं, जिन्होंने 2001 में अपने प्राणों की आहुति दी थी.  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें