BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: बैंक Employees की नए साल में होगी बल्ले -बल्ले, सरकार नए साल में वेतन में करेगी बढ़ोत्ती

Admin

Sat, Dec 9, 2023

नईदिल्ली

बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। नए साल में बैंक कर्मचारियों के वेतन में जल्द बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 7 दिसंबर को जारी एक बयान के अनुसार इंडियन बैंक एसोसिएशन संघ (IBA) और अन्य बैंक यूनियन की सैलरी रिवीजन पर आम सहमति बन गई है। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 से शुरू होने वाले 5 सालों को लिए सैलरी में 17 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी पर आम सहमति बन गई है। सैलरी में यह बढ़ोतरी 1 नवंबर 2022 से लागू होगी। हालांकि, यूनियनों ने मांग की है कि सैलरी एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले सभी शनिवारों को बैंकों के लिए पब्लिक हॉलिडे घोषित किया जाए।

5 दिन वर्किंग पर भी जल्द होगा फैसला

इसका मतलब है कि दोनों पक्षों के समझौते के लिए आईबीए और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक (United Forum of Banks) और अन्य यूनियनों और एसोसिएशनों के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (MOU) रखा गया है। हालांकि, यूनियनें अंतिम समझौते पर तभी साइन करेगी जब पांच दिन वर्किंग के फैसले की घोषणा की जाएगी।

बैंक कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी

वेतन और भत्तों में सालाना बढ़ोतरी FY22 के लिए सालाना स्लिप खर्चों का 17% होगी। यह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए लगभग 12,449 करोड़ रुपये होगी। एमओयू के अनुसार नया पे स्केल (Pay Scale) 21 अक्टूबर 2022 को बेसिक सैलरी के 8,088 प्वाइंट्स के अनुसार ही महंगाई भत्ते (DA) को मर्ज करने और 3% की लोडिंग पर जोड़ने के बाद किया जाएगा, जो कि 1,795 करोड़ रुपये होगा।

बैंक के अन्य मुद्दों पर सहमति बनाई जाएगी

बैंक कर्मचारियों के सालाना वेतन में बढ़ोतरी फाइनेंशियल ईयर 2022 के आधार पर अलग से और रेशों में किया जाएगा। बैंक एसोसिएशन और आईबीए दोनों पार्टियां तय डेट्स पर मिलती रहेंगी। ताकि, अन्य मुद्दों पर आम सहमति बनाई जा सके। बैंकों में 5 दिन वर्किंग और दो दिन छुट्टी के मामले में 1881 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत पहले से सरकार को सभी रविवार और शनिवार को छुट्टी रखने की सिफारिश कर रखी है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें