BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: शिमला में हुआ सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, जबकि 6 अन्य घायल, पुलिस हादसे की जांच कर रही

Admin

Mon, Dec 4, 2023

शिमला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में हादसा हुआ है. यहां पर 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 अन्य घायल हैं. फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घायलों का इलाज सुन्नी अस्पताल में करवाया गया है. हादसे में मारे गए लोग मजदूर हैं. शिमला के एएसपी नवदीप सिंह ने घटना की पुष्टी की है.

जानकारी के अनुसार, राजधानी शिमला से 50 किमी दूर मंडी जिले के बॉर्डर पर सुन्नी कस्बा पड़ता है. यहां पर सुन्नी के कढारघाट में यह हादसा पेश आया है. यहां पर एक पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हुई है, जिसमें कुल 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, 3 घायलों ने सुन्नी अस्पताल में दम तोड़ा. हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं. सड़क हादसा सोमवार सुबह पेश आया है. गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल लाया गया है.

बताया जा रहा है कि सुन्नी को किंगल को जोड़ने वाले लिंक रोड़ पर यह हादसा आज सुबह सात बजे हुआ है. पिकअप में चालक सहित 12 लोग कढारघाट में मंडी की ओर जा रहे थे. कढारघाट से कुछ ही दूरी पर पिकअप गहरी खाई में जा गिरी. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सुन्नी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है.बताया जा रहा है कि पिकअप में मजदूर  काम पर जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए और ये लोग सिरमौर और कश्मीर के बताए जा रहे हैं. हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है और शिमला पुलिस मामले में जांच कर रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें