BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: राजस्व से जुड़े विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं : योगी आदित्यनाथ

Admin

Fri, Aug 4, 2023

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रदेश की सभी तहसीलों में सप्ताह में चार दिन अदालत लगाने और राजस्व से जुड़े विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया है।

यहां जारी एक बयान के अनुसार मुख्यपमंत्री योगी ने लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रदेश की सभी तहसीलों में सप्ताह में चार दिन अदालत लगाने और राजस्व से जुड़े विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया के दौरान किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य पूरे किए जाए और चकबंदी की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने आवश्यकतानुसार चकबंदी विभाग के लेखपालों को राजस्व विभाग में समायोजित करने के भी निर्देश दिए, जिससे राजस्व से संबंधित विवादों का शीघ्रता के साथ निस्तारण किया जा सके।

बयान के अनुसार, योगी ने रबी की फसलों का शत-प्रतिशत 'डिजिटल क्रॉप सर्वे' कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 66619.24 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है। उन्होंने पिछले 10 साल से अधिक समय से सार्वजनिक भूमि पर अधिवास कर रहे गरीब, वंचित व दलित असहाय व्यक्तियों को भूमि का पट्टा प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपालों के रिक्त पदों को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिये भरने के निर्देश दिए।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें