BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत

Admin

Thu, Nov 2, 2023

दौसा.

जिले में करवाचौथ पर महिलाओं द्वारा मंदिरों में बुधवार की सुबह से चहलकदमी रही। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता की विशेष पूजा अर्चना कर पति के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। साथ ही परिवार में सुख शांति व समृद्धि की अरदास लगाई। बता दें कि करवा चौथ के दिन कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि होने के कारण करवा और चौथ को मिलाकर इसका नाम करवा चौथ पड़ा।

हिंदू मान्यता के हिसाब से मां करवा पहली स्त्री हैं, जिन्होंने अपने सुहाग की रक्षा के लिए करवा चौथ व्रत की शुरुआत की थी। इसके बाद इस व्रत को भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर द्रौपदी ने भी किया था। इस दिन महिलाएं अपने पति की उपस्थिति में चंद्रमा को अर्घ्य देखकर विधिवत पूजा करती है, जैसे ही आसमान में चांद नजर आता है, महिलाएं चंद्रमा की पूजा कर अपना व्रत खोलती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें