BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बच्चों के सामने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

Admin

Mon, Oct 30, 2023

नई दिल्ली.

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक निर्दयी व्यक्ति द्वारा अपने दो मासूम बच्चों के सामने पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तर कर लिया गया है। हत्या के बाद आरोपी लाश को घर में ही छोड़कर फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ''हमें शुक्रवार देर रात घटना की जानकारी मिली कि शराब के नशे में एक शख्स ने अपनी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा किया और फिर अपने बच्चों के सामने ही पत्नी की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी।''

पुलिस ने आगे कहा कि आरोपी ने पीड़िता को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसी रात उसकी हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी सुबह घर से भाग गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। पुलिस ने जल्द ही उसे बिहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को आगे की जांच के लिए दिल्ली लाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या की असल वजह का पता चल सकेगा। इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

वहीं, अपराध की एक अन्य घटना में, उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक 16 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ने पहले आरोपी (एक 14 वर्षीय लड़के) की पिटाई की थी जो बदला लेने का मौका तलाश रहा था। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम आरोपी ने लड़के को सब्जी मंडी इलाके में देखा, जहां उसने उसे चाकू मार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़के एक दूसरे को जानते थे और पहले भी कई बार झगड़ा कर चुके थे। पुलिस ने मामले में नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें