BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: वंदे भारत से कट गई थीं छह बकरियां, गुस्‍साए पिता-पुत्रों ने ट्रेन पर कर दिया पथराव; चार कोच के शीशे च‍टके

Admin

Wed, Jul 12, 2023
अयोध्या अयोध्‍या के रौनाही थाना क्षेत्र के देवराकोट रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन पर मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पिता-पुत्रों ने दोनों तरफ से पथराव किया। इससे ट्रेन के अलग-अलग बोगी के चार शीशे चटक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आपस में पिता-पुत्र बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार उक्त ट्रेन की चपेट में आकर हुई छह बकरियों की मौत से आरोपी झल्लाए थे, इसलिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। मंगलवार की सुबह वंदे भारत ट्रेन तीव्र गति से लखनऊ की तरफ जा रही थी कि जैसे ही करीब 0840 बजे सोहावल व देवराकोट रेलवे स्टेशन के बीच लखौरी गांव के पास पहुंची कि दोनों तरफ से पथराव होने लगा। ट्रेन में सवार यात्री इससे भयभीत हो गए और अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में सवार गोरखपुर के पुलिस स्कार्ट ने इसकी सूचना आरपीएफ व जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस व आरपीएफ के अधिकारियों ने मामले की जांच-पड़ताल की तो लखौरी निवासी मन्नू पासवान व उसके पुत्रों अजय कुमार और विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि बीते नौ जुलाई को अयोध्या से लखनऊ जाते समय वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर रौनाही थाना क्षेत्र के लखौरी निवासी मन्नू पासवान की छह बकरियों की कटकर मौत हो गई थी। घटना के बाद से वह आक्रोशित था। इसी झल्लाहट में आकर मंगलवार की सुबह जब वंदे भारत ट्रेन लखनऊ की तरफ जा रही थी। तभी मन्नू पासवान ने अपने पुत्रों अजय कुमार व विजय कुमार के साथ ट्रेन पर पथराव किया। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है। वहीं, ट्रेन मैनेजर रितेश सिंह ने बताया कि चार खिड़कियों के शीशे चटके हैं, किसी यात्री को चोट नहीं आई है। पत्थर लगने से कोच संख्या सी-1, सी-3 और एग्जीक्यूटिव कोच के चार खिड़कियों के शीशे चटक गए हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें