BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: घर से पूजा करने के लिए निकली नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी फरार

Admin

Thu, Nov 2, 2023

धौलपुर.

16 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो दरिंदों ने अपहरण कर हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म की घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। महिला पुलिस थाने में पिता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। नाबालिग के पिता ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसकी बेटी दो दिन पहले घर से पूजा करने के लिए निकली थी।

इस दौरान दो बाइक सवार युवक उसे अपहरण कर बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गए, जिनमें से एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और दूसरे युवक ने वारदात में उसका सहयोग किया। वारदात के बाद आरोपी के परिजन नाबालिग को धौलपुर छोड़कर फरार हो गए। दूसरे दिन वापस लौटी नाबालिग ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। बेटी के साथ हैवानियत की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
पिता ने नाबालिग को साथ लेकर महिला पुलिस थाने में नामजद दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रकरण की जांच कर रहे सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया, महिला पुलिस थाने में नाबालिग के साथ हैवानियत का एक केस दर्ज हुआ है। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है।

उन्होंने बताया पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का अभियोग पंजीबद्ध किया है। पुलिस द्वारा पीड़िता के पर्चा बयान लेकर मेडिकल कराया जाएगा। घटना के बाद दोनों आरोपी युवक फरार हो चुके हैं। उन्होंने बताया, पुलिस टीम आरोपियों के संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीओ ने बताया, दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें