BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: लखनऊ में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, एक दर्जन मकान ध्वस्त हुए

Admin

Fri, Jul 28, 2023
 लखनऊ लखनऊ में सदर स्थित कटाई पुल के पास रेलवे ट्रैक के किनारे अवैध रूप से बने पक्के मकानों को तोड़ने का काम गुरुवार से शुरू कर दिया गया। पहले दिन करीब एक दर्जन पक्के मकानों पर बुलडोजर चला। यहां रहने वालों को पहले ही मकान खाली करने की सूचना दे दी गई थी। बावजूद पुलिस और रेलवे पुलिस बल की टीम जब मौके पर पहुंची तो लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वर्षों से अवैध रूप से पक्के मकान बनाकर रेलवे के जमीन पर रहने वालों का घर बुलडोजर ने गिरा दिया। विक्रमादित्य मार्ग क्रॉसिंग से लेकर कटाई पुल तक सैकड़ों पक्के निर्माण हो गए थे। यह सभी रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से हुए हैं। गुरुवार को पुलिस और आरपीएफ की टीम ने इन मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि वहां पर रह रहे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसको देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान मकान में रह रहे बच्चे और महिला के कहने पर सामान हटाने के लिए एक दिन की और समय दिया गया। हालांकि रेलवे ने पहले से ही मकान खाली करने के आदेश दिए थे। शुक्रवार से फिर से अतिक्रमण तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। इसकों लेकर कैंट क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे रह रहे अवैध लोगों में दहशत का महौल बना हुआ है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें