छठी बार बने स्टेट चैंपियन : तिल्दा नेवरा के यश खुबचंदानी ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दोहरा स्वर्ण जीता
तिल्दा नेवरा: यूनाइटेड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा दुर्ग के पास ग्राम ऊटिया में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल चैंपियनशिप में तिल्दा नेवरा के होनहार पावरलिफ्टर यश खुबचंदानी ने अपने शानदार प्रदर्शन से नगर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 110 किलोग्राम वेट कैटेगरी में यश ने बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट दोनों में गोल्ड मेडल हासिल करते हुए छठी बार स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता में यश ने 100 किलोग्राम का प्रभावशाली बेंचप्रेस और 190 किलोग्राम का शानदार डेडलिफ्ट प्रदर्शन किया, जिससे उन्होंने बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उनकी लगातार छठी स्टेट चैंपियनशिप जीत है, जो पावरलिफ्टिंग के प्रति उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाती है।
24-25 मई 2025 को हुई इस प्रतियोगिता में मिली इस दोहरी स्वर्ण पदक जीत का श्रेय यश ने अपने पिता हरीश खुबचंदानी को दिया। यश ने कहा, "यह गोल्ड मेडल मैं अपने पिता हरीश खुबचंदानी को दूंगा क्योंकि उन्होंने हमेशा मेरा मनोबल बढ़ाया और मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।"यश खुबचंदानी ने इससे पहले भी यूनाइटेड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है और इस बार भी उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। उनकी यह उपलब्धि तिल्दा नेवरा और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन