BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: सौरव गांगुली बोले - यशस्वी जायसवाल हैं तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी

Admin

Sun, Jan 28, 2024

कोलकाता.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत के युवा खिलाड़ियों को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया में यंग प्लेयर्स को काफी मौके मिल रहे हैं लेकिन उन्हें उन मौकों का फायदा उठाना होगा। गांगुली ने शुभमन गिल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है और यशस्वी जायसवाल की काफी तारीफ की है। सौरव गांगुली के मुताबिक यशस्वी जायसवाल तीनों फॉर्मेट के बेहतरीन प्लेयर हैं।

शुभमन गिल का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में फेल होने के बाद गिल अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी फ्लॉप हो गए हैं। गिल ने 66 गेंदों का सामना किया और सिर्फ दो चौके लगाकर 23 रन बनाए। शुभमन गिल क्रीज पर उतरने के साथ ही काफी डिफेंसिव खेल रहे थे। बाकी भारतीय बल्लेबाजों से अलग वो काफी संभलकर खेल रहे थे और दबाव उनके ऊपर साफ दिख रहा था। शुभमन गिल अब एक और पारी में रन बनाने में नाकाम रहे हैं। इसी वजह से उनके ऊपर काफी सवाल उठ रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने हर एक फॉर्मेट में मौका मिलने पर बेहतरीन पारी खेली है। सौरव गांगुली ने यंग प्लेयर्स को लेकर कहा, ये खिलाड़ी भारत के लिए खेलने के हकदार हैं। यंगस्टर्स के पास अच्छा मौका है कि वो इन मौकों को भुनाएं। यशस्वी ने काफी अच्छा खेला है लेकिन शुभमन गिल को बेहतर खेल दिखाना होगा। भारत की बैटिंग लाइन अप में काफी ज्यादा कंपटीशन है। मेरे हिसाब से यशस्वी जायसवाल तीनों ही फॉर्मेट के प्लेयर हैं। ऋषभ पंत जब इंजरी से रिकवर होकर वापस आएंगे तो वो भी काफी बड़े खिलाड़ी होंगे। श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और शुभमन गिल को कंडीशंस के हिसाब से खुद को एडाप्ट करना होगा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें