BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: राज्य स्तर पर अक्टूबर में होगा सीनियर व जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता

Admin

Wed, Sep 27, 2023
रायपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर व छत्तीसगढ़ प्रदेश आरचरी एसोसिएशन के द्वारा राज्य स्तरीय सीनियर व जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। 2 अक्टूबर को सीनियर व 9 अक्टूबर को जूनियर स्तर के प्रतिभागी भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश आरचरी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बताया कि 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के दिन राजधानी रायपुर में स्थित आउटडोर स्टेडियम बुढ़ातालाब में राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इसी प्रकार राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 9 अक्टूबर को महासमुंद जिले के बागबाहरा में स्थित स्वागमी आत्मानंद स्कूल के परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मुरारका ने बताया कि जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजयी तीरंदाज राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगें तथा सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी तीरंदाज अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें