BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: फिलिप्स बोले - हम सेमीफाइनल में पहुंचने से दो जीत दूर है

Admin

Thu, Nov 2, 2023

पुणे.
विश्व कप के दौरान कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बीच लगातार तीसरी हार का सामना करने वाले न्यूजीलैंड के हरफनमौला ग्लेन फिलिप्स को उम्मीद है कि उनकी टीम दो और जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहेगी। टूर्नामेंट में लगातार चार जीत के साथ अपना अभियान शानदार तरीके से शुरू करने वाले न्यूजीलैंड को बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 190 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद चार विकेट पर 357 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में 167 रन बनाकर आउट हो गई। इस मुकाबले में 50 गेंद में 60 रन बनाने वाले फिलिप्स ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम सेमीफाइनल में पहुंचने से सिर्फ दो जीत दूर है। इन दो जीत से हम तीसरे या चौथे स्थान पर अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर हम अपनी बुनियादी चीजों पर कायम रहें, जिससे हम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ करते हैं, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।''

न्यूजीलैंड को अब बचे हुए दो मैचों में पाकिस्तान (चार नवंबर) और श्रीलंका (नौ नवंबर) का सामना करना है। बांग्लादेश पर सात विकेट की जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम में सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है। फिलिप्स ने कहा, ‘‘हम मैदान पर चीजों को संतुलित रखने की कोशिश करते हैं। हम बहुत ज्यादा निराशा या अत्यधिक जश्न नहीं मनाते है। ऐसे में मुझे लगता है कि यह हमारे लिए अपनी चीजों को सरल रखते हुए आगे बढ़ने के बारे में है।''

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें