BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: आईएसएल में बेंगलुरू एफसी के खिलाफ शानदार वापसी करके जीता ओडिशा

Admin

Wed, Nov 1, 2023

भुवनेश्वर.
ओडिशा ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 के मैचवीक 6 मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बेंगलुरू एफसी को 3-2 से हरा दिया। मंगलवार को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच में मेजबान ओडिशा एफसी की शानदार जीत में मिडफील्डर लालथाथांगा खवल्रिंग (पुतिया) ने 23वें, लेफ्ट विंगर इसाक वनलालरुआतफेला ने 45वें और राइट-बैक अमय रनावड़े ने 60वें मिनट में गोल दागे। वहीं, बेंगलुरु के लिए सुनील छेत्री ने 8वें मिनट में और रेयान विलियम्स ने 18वें मिनट में गोल किया।

राइट-बैक अमय रनावड़े को निर्णायक गोल करने और डिफेंस में मजबूत खेल दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। शानदार वापसी के बाद ओडिशा की जीत से स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा बेहद प्रसन्न होंगे, क्योंकि उनकी टीम ने पिछले तीन मैचों में जीत की स्थिति से मैच नहीं गंवाया।

ओडिशा एफसी पांच मैचों में दो जीत, एक ड्रा और दो हार से सात अंक लेकर तालिका में आठवें से छठे स्थान पर आ गई है। वहीं, दो गोल की बढ़त के बावजूद ब्लूज द्वारा मैच गंवाने से इंग्लिश हेड कोच साइमन ग्रेसन निराश होंगे। बेंगलुरू एफसी पांच मैचों में एक जीत, एक ड्रा और तीन हार से चार अंक लेकर दसवें स्थान पर बनी हुई है। यह आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 14वां मैच था और आज ओडिशा एफसी ने छठवीं बार जीत हासिल की जबकि बेंगलुरू एफसी ने सात मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एकमात्र ड्रा खेला गया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें