BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: पांचवें टेस्ट के लिये इंग्लैंड स्क्वाड में कोई बदलाव नहीं

Admin

Wed, Jul 26, 2023
लंदन मैनचेस्टर में निराशाजनक ड्रा के कारण ऑस्ट्रेलिया को अजेय बढ़त मिलने के बाद इंग्लैंड ने ओवल में होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए अपनी 14-सदस्यीय स्क्वाड में कोई बदलाव नहीं किया है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गये मुकाबले में ज़्यादातर समय हावी रहने के बावजूद पांचवें दिन की मूसलाधार बारिश के कारण इंग्लैंड को ड्रा से संतोष करना पड़ा। इस ड्रा के कारण ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की शृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त भी बना ली। इंग्लैंड भले ही एशेज जीतने की स्थिति में न हो, लेकिन वह सीरीज बराबर कर ऑस्ट्रेलिया को विजयी होने से रोक सकती है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की सरज़मीन पर आखिरी बार 2001 में एशेज सीरीज जीती थी। इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट से पहले क्रिस वोक्स की फिटनेस पर ध्यान देना होगा, जो पिछले दो मैचों में 12 विकेट चटकाकर टीम के दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने लीड्स में खेले गये तीसरे टेस्ट के बाद हल्की थकान की शिकायत की थी लेकिन यह भी कहा था कि मौके को देखते हुए उनके लिये एक के बाद एक टेस्ट खेलना मुश्किल नहीं होगा। वोक्स के अलावा मार्क वुड को भी आराम दिया जा सकता है, जबकि जेम्स एंडरसन खराब प्रदर्शन के कारण बाहर रह सकते हैं। उन्होंने सीरीज के चार मैचों में 76.75 की औसत से सिर्फ चार विकेट चटकाये हैं। ऐसे में इंग्लैंड पांचवें टेस्ट में उनकी जगह जॉश टंग या ओली रॉबिन्सन को टीम में मौका दे सकती है। पांचवें टेस्ट के लिये इंग्लैंड स्क्वाड : बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जॉश टंग, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें