BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: अयोध्या: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पर नेहवाल और मिताली ने जताई खुशी

Admin

Mon, Jan 22, 2024

अयोध्या.
श्री राम की नगरी अयोध्या पहुंची देश की दिग्गज बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बेहद खुश नजर आईं। समारोह के दौरान साइना नेहवाल काले रंग की जैकेट और गले में राम नाम का पीला गमछा डाले हुए थी। वहीं मिताली राज भी हरे रंग के कुर्ता पहने हुए थी।

नेहवाल ने कहा कि इतना भव्य मंदिर आज खुला है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमें श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। बस मूर्ति देखने की देरी है। क्रिकेटर अनिल कुंबले सपत्नीक समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंचे है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “इस दिव्य अवसर का हिस्सा बनकर आनंद और धन्य हूं।” उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन को, अन्य खेलों से शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, महान एथलीट पीटी उषा और फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया, धनुर्धर दीपिका कुमारी, पूर्व बैडमिंटन स्टार गोपीचंद आदि प्रमुख खेल हस्तियों को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें