BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुणेरी पलटन की आठ मैचों की जीत का सिलसिला रोका

Admin

Sun, Jan 14, 2024

जयपुर
अर्जुन देशवाल के शानदार प्रदर्शन के दम पर जयपुर पिंक पैंथर्स ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पुणेरी पलटन की आठ मैचों की जीत का सिलसिला खत्म कर दिया। मेजबान टीम ने 36-34 से जीत दर्ज की। पहले हाफ की समाप्ति पर पलटन ने 20-11 की बड़ी बढ़त बना ली, लेकिन पैंथर्स ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए अंत में शानदार जीत हासिल की। सीजन के अग्रणी रेडर देशवाल रात में 16 अंकों के साथ पैंथर्स के लिए स्टार थे।

देशवाल ने अच्छी शुरुआत की और घरेलू टीम ने तीसरे मिनट में ही 3-2 की बढ़त बना ली। लेकिन, पलटन ने 5-5 से बराबरी कर ली। देशवाल ने रेड अंक जुटाना जारी रखा और पैंथर्स ने 9वें मिनट में 9-6 पर तीन अंकों की बढ़त बना ली। हालांकि, पलटन ने 12वें मिनट में टीम को 8-10 से गेम में बनाए रखा।

मोहम्मदरेजा शादलूई चियानेह ने अपने खेल में सुधार किया और पुणे की टीम ने 16वें मिनट में स्कोर एक बार फिर 11-11 से बराबर कर लिया। पंकज मोहिते ने 18वें मिनट में शानदार डबल-प्वाइंट रेड मारी और पलटन को 14-11 से आगे कर दिया। कुछ ही देर बाद पुणे की टीम ने ऑल-आउट कर पहले हाफ की समाप्ति पर अपनी बढ़त 20-11 कर ली।

पैंथर्स ने दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में मोहित गोयत को टैकल किया, लेकिन शादलौई ने दूसरे छोर से टैकल पॉइंट बटोरे और 25वें मिनट में पुणे को 21-13 से आगे रखा। हालांकि, देशवाल ने सुपर रेड मारी और पैंथर्स ने 29वें मिनट में पुणे की टीम को केवल एक खिलाड़ी तक सीमित कर दिया। कुछ ही क्षण बाद घरेलू टीम ने ऑल आउट कर दिया। उस समय तक स्कोर 22-23 हो गया। इसके बाद पैंथर्स ने गति पकड़ी और जल्द ही 24-23 से बढ़त हासिल कर ली।

भवानी राजपूत ने शादलूई को बाहर करने के लिए एक शानदार रेड मारी, जिससे पैंथर्स ने 34वें मिनट में 28-23 से अच्छी बढ़त हासिल कर ली। कुछ क्षण बाद देशवाल ने एक रेड प्वाइंट हासिल किया और पुणे की टीम को मैट पर सिर्फ एक सदस्य तक सीमित कर दिया। इसके तुरंत बाद पैंथर्स ने एक और ऑल आउट किया और 32-26 से आराम से आगे हो गए।

हालांकि, पलटन ने पलटवार किया और खेल के अंतिम क्षणों में पैंथर्स को ऑल-आउट के करीब ले गया। लेकिन भवानी राजपूत ने अंतिम रेड में धैर्य बनाए रखा और पैंथर्स ने रोमांचक जीत हासिल की। जयपुर पिंक पैंथर्स का अगला मुकाबला सोमवार को यू मुंबा से होगा, जबकि पुणेरी पलटन का मुकाबला 21 जनवरी को गुजरात जायंट्स से होगा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें